बेगुसराय, फरवरी 3 -- नावकोठी, निज संवाददाता। डंडारी थाने के उत्तरी कटरमाला (सिसौनी) पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी मनोज महतो के 28 वर्षीय पुत्र धर्मदेव कुमार की मौत मंगलवार को सड़क दुर्घटना में हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार धर्मदेव कुमार एक्साइड कंपनी में बतौर तकनीशियन कार्यरत थे। कंपनी के आदेशानुसार उन्हें खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और पूर्णिया जैसे जिलों में कार्य के लिए जाना पड़ता था। इसी क्रम में मंगलवार को वे बाइक से सहरसा जा रहे थे। जैसे ही वे सहरसा थाना क्षेत्र के सुनिंदाबाद मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सहरसा थाना पुलिस मौके पर...