महाराजगंज, मार्च 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम सिसवा नगर की पुलिस चौकी को हटाकर चिरैया कोट में स्थानांतरित किए जाने की प्रस्तावित योजना का विरोध दर्ज कराते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शिब्बू खान व महामंत्री अश्वनी रौनियार के नेतृत्व में व्यापारी व नागरिकों ने एसपी को मांग पत्र दिया। कहा कि नगर से तीन किमी दूर पुलिस चौकी के स्थानांतरण से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी। व्यापारियों ने मांग की कि नगर में ही पुलिस चौकी को रहने दिया जाए। इस मामले को लेकर व्यापार मंडल व नगर के लोग डीएम को भी मांग पत्र दे चुके हैं।व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि जिला पंचायत द्वारा सिसवा पुलिस को तीन किमी दूर चिरैयाकोट में स्थानांतरित करने की योजना बनाई जा रही है। इससे नगर की सुरक्षा प्रभावित होगी। थाना भी न...