महाराजगंज, फरवरी 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर में रविवार की सुबह श्रीश्याम मंदिर से श्रद्धालुओं ने निशान शोभायात्रा निकाली। इस यात्रा में सम्मिलित श्यामभक्तों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और गाजे-बाजे के साथ हाथों में निशान लेकर नगर भ्रमण किया। जमकर श्याम प्रभु के जयकारे लगाए। शोभायात्रा समापन के बाद नगर से सैकड़ों श्यामभक्तों की टोली ट्रेन द्वारा राजस्थान के सीकर क्षेत्र स्थित खाटू श्याम नरेश दर्शन के लिए प्रस्थान करेगी, जहां वह अपने-अपने निशान को चढ़ाएंगे। शोभायात्रा से पूर्व शनिवार की शाम श्रीश्याम मंदिर में अखंड पूजा-पाठ, कीर्तन और भजन का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चला। रविवार सुबह महिला और पुरुष श्यामभक्तों ने अपने-अपने हाथों में निशान उठाकर नगर में शोभायात्रा के माध्यम से भ्रमण किया। यह यात्रा श्याम मंदिर परिसर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.