महाराजगंज, मार्च 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के मीराबाई नगर वार्ड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में गौ सम्मान आह्वान अभियान की शुरुआत हुई। पवित्र धाम वृंदावन से शुरू इस राष्ट्रव्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता को सम्मान दिलाने एवं गौ संरक्षण सहित अन्य आवश्यकताओं को सुनिश्चित कराना है। इस बैठक में जनपद स्तर तक इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।इस अभियान को और वृहद बनाने के लिए जनपद की चारों तहसीलों क्रमशः महराजगंज सदर, फरेंदा, नौतनवां एवं निचलौल तहसील मुख्यालयों पर भी इस अभियान के लिए कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में निचलौल तहसील की कार्यकारिणी की बैठक तहसील प्रभारी प्रमोद मद्धेशिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। इसमें गौ सेवकों ने गौ माता को सम्मान दिलाने और सम्पूर्ण देश में गौ हत...