सीवान, अप्रैल 22 -- सीवान। जिले के पचरुखी प्रखंड स्थित सिसवा फीडर की विद्युत क्षमता का विस्तार बुधवार व गुरुवार को किया जाएगा। इस कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उपभोक्ताओं को असुविधा से बचाने के लिए अन्य फीडरों के माध्यम से रोटेशन के आधार पर बिजली आपूर्ति की जाएगी। इस संबंध में पचरुखी के जेई अमित कुमार ने बताया कि सिसवा फीडर की क्षमता बढ़ाने का कार्य निर्धारित समय पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान जुड़े हुए सभी फीडरों से बारी-बारी से बिजली दी जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को न्यूनतम परेशानी हो। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि संभावित बिजली कटौती को देखते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें। यह भी पढ़ें- बिजली ट्रांसफार्मर बार-बार खराब, आपूर्ति बाधित जेई ने आश्वासन दिया कि कार्य पूरा होते ही बि...