महाराजगंज, मार्च 29 -- कोठीभार, हिन्दुस्तान संवाद। सिसवा नगर पालिका कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टैक्सी स्टैंड की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें अंतिम बोली लगाने वाले देवरिया जनपद निवासी वेंडर साहेब पांडेय ने सबसे अधिक 12.96 लाख रुपये की बोली लगाकर इस टेंडर को अपने नाम किया।निचलौल के नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल व नामित मजिस्ट्रेट-अधिशाषी अधिकारी संदीप कुमार सरोज की देखरेख में नीलामी कराई गई। इस टेंडर प्रक्रिया की पहली बोली 12.66 लाख रुपये से शुरू की गई। अंतिम बोली देवरिया निवासी वेंडर साहेब पांडेय ने सबसे अधिक 12.96 लाख रुपये लगाकर टेंडर प्रक्रिया को अपने नाम किया। इस दौरान नगर पालिका कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक विष्णु प्रसाद रौनियार, विनोद कुमार गुप्ता, शकील अहमद, पूर्व सभासद धर्मवीर सोनी, विकासदीप जायसवाल, छट्ठी लाल, मनोज क...