महाराजगंज, मई 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा आईपीएल चीनी मिल ने वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 के सापेक्ष क्षेत्र के गन्ना किसानों का संपूर्ण बकाया भुगतान कर दिया। चीनी मिल ने किसानों के खातों में 3 करोड़ 51 लाख 41 हजार रुपये भेजे हैं।मिल के यूनिट हेड संदीप पंवार ने देते हुए बताया कि यह भुगतान बीते 19 मार्च से 25 मार्च तक खरीदे गए कुल 88 हजार क्विंटल गन्ने के बकाया मूल्य के लिए किया गया है। यह धनराशि शीघ्र ही किसानों के संबंधित खातों में पहुंच जाएगी। इस बीच गन्ना विभागाध्यक्ष धीरज सिंह ने क्षेत्रीय गन्ना किसानों को गन्ने की फसल में टाप बोरर (मुड़िया) का प्रकोप मिलने के प्रति सभी को आगाह किया। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि सभी किसान फसल के प्रभावित कल्लों को काटकर निकाल दें, ताकि मुड़िया का प्रकोप कम हो सके। धीरज सिंह ने टाप बोरर स...