महाराजगंज, जून 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आईपीएल समूह की सिसवा चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक के पद पर दीपेंद्र कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने मिल परिसर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पदभार संभाला।उन्होंने किसानों, अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी पेराई सत्र की तैयारियों को प्राथमिकता देने की बात कही। सिसवा चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक संदीप पवार का स्थानांतरण मेरठ जनपद के सकौती टांडा स्थित चीनी मिल में हो गया है। उनके स्थान पर वहां से स्थानांतरित होकर आए दीपेंद्र कुमार ने यहां पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद दीपेंद्र कुमार ने कहा कि प्रबंध निदेशक के निर्देशानुसार चीनी मिल में मरम्मत और रखरखाव कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा, ताकि आगामी पेराई सत्र निर्धारित समय पर शुरू हो सके। उन्होंन...