सीतामढ़ी, जून 17 -- परिहार। थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में मंगलवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में भयावह रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते चाकू बाजी शुरू हो गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल 22 वर्षीय मोहम्मद अरसे, 51 वर्षीय लालबाबू एवं 26 वर्षीय सैफ अली को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले में पूछने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। आवेदन का इंतजार किया जा रहा है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...