महाराजगंज, जनवरी 3 -- सिसवा, हिन्दुस्तान संवाद। सिसवा बाजार को तहसील बनवाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिबू खान के द्वारा बाजार बंदी के लिए समर्थन मांगने पर शुक्रवार को सिसवा बाजार में उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री प्रमोद जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने बैठक करके बाजार बंदी को अपना समर्थन दिया। प्रमोद जायसवाल ने कहा कि सिसवा बाजार को तहसील बनाने की प्रमुख मांग के लिए सभी व्यापारी एकजुट हैं। सिसवा को तहसील बनाने के लिए जिस समय में भी जहां भी मेरी जरूरत होगी मैं सभी व्यापारियों के साथ खड़ा मिलूंगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिबू खान ने बताया कि मांगों को लेकर सिसवा तहसील बनाओ समिति के सदस्यों की अगुवाई में 5 जनवरी को बाजार बंद कराया जाएगा। इस अवसर पर स्वर्णकार समिति के अध्यक्ष दिनेश सोनी, हरिराम भालोठिया, शिव स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.