सिसवा के राहुल बने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्य
महाराजगंज, मई 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित आईजी इंटरनेशनल स्टेडियम में 31 मई तक चलने वाले 13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप को लेकर जिले के राहुल राय को निर्णायक मंडल में तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है।महराजगंज डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि राहुल राय नेशनल रेफरी हैं, और ब्लैक बेल्ट सेकेंड डॉन डिग्री धारक है। वर्तमान में सिसवा बाजार में ताइक्वांडो प्रशिक्षक के रूप में खिलाड़ियों को ताइक्वांडो के गुर सिखा रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष शरदेंदु कुमार पांडेय, महेश राजभर, रिजवान अहमद फैजी, संजय सैनी, उत्सव शर्मा,रियाज अली, सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी, आकाश चौधरी, राहुल राय दयानन्द त्रिपाठी, फराज अहमद,रिद्धि चौहान, स्वेता प्रजापति, हर्षिता सिंह सहित खिलाड़ियों ने इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.