बगहा, जून 1 -- योगापट्टी, एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड की सिसवा मंगलपुर पंचायत अंतर्गत सिसवा कुट्टी वार्ड संख्या 9 में चिकन पॉक्स का एक मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सिसवा कुट्टी गांव निवासी गणेश सहनी की पुत्री प्रीति कुमारी में चिकन पॉक्स के लक्षण पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।संक्रमण के फैलाव की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।बता दें कि सोमवार के दिन सिसवा मंगलपुर पंचायत में सीएचओ चंदन कुमार,एएनएम आयुषी कुमारी एवं आशा रीना कुमारी की टीम प्रभावित क्षेत्र में पहुंची।टीम ने घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली तथा संभावित संक्रमित व्यक्तियों की पहचान के लिए सर्वे शुरू किया।इस दौरान 20 बच्चो...