सीवान, नवम्बर 13 -- सिसवन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिसवन-रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर भागर गांव के समीप गुरुवार को एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान मैरवा निवासी जंग बहादुर शाह के पुत्र सुधाकर साह के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुधाकर साह किसी कार्य से सिसवन की ओर जा रहे थे, तभी भागर गांव के मोड़ पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें उठाकर एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सिसवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्ता...