सीवान, अप्रैल 6 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के सिसवन थाना के नए थानाध्यक्ष चिंतरंजन कुमार बनाए गए हैं। वहीं, तत्कालीन सिसवन थानाध्यक्ष अशोक कुमार को डीआईयू में स्थानांतरित किया गया है। दोनों ही पदाधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान कर इसकी सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराने की भी बात कही गयी है। इस संबंध में एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि सिसवन थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष ने पारिवारिक कारणों से पदमुक्ति के लिए आवेदन दिया था। इस पर विचार करते हुए छपरा रेंज के डीआईजी से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। इसके बाद वर्तमान में मुफस्सिल थाना में पदस्थापित पुअनि चितरंजन कुमार को सिसवन का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है और सिसवन के तत्कालीन थानाध्यक्ष पुअनि अशोक कुमार को डीआईयू में स्थानांतरित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.