सीवान, जून 22 -- सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड की बेटी ने जिले का मान बढ़ाया है। बघौना निवासी अरुण कुमार सिंह की पुत्री खुशी सिंह ने 70वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 1333 वीं रैंक प्राप्त की है.। वह अंचल अधिकारी पद पर चयनित हुई हैं। खुशी की इस उपलब्धी से पूरे प्रखंड में खुशी की लहर है। गांव के लोगों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी और मिठाई बांटी। खुशी ने बताया कि सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर जनसेवा करना था। खुशी के पिता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बेटी ने साबित कर दिया कि गांव की बेटियां भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। यह भी पढ़ें- रघुनाथपुर की दो बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, बीपीएससी में सफलता पाकर बनीं आरडीओ खुशी की शुरूआती शिक्षा दीक्षा गांव पर ही ...