फतेहपुर, मार्च 30 -- जाफरगंज। कौशांबी के सैनी कोतवाली के डोरमा गांव के हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कुरौली गांव के परिजनों से मिलने राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय राज्य साध्वी निरंजन ज्योति पहुंची। साध्वी से मिल ग्रामीण बिलख पड़े। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव का मदद का भरोसा दिलाया। बता दें कि शुक्रवार को हुए हादसे में पिकअप सवार दस लोगों की मौत हुई थी। कुरौली गांव निवासी राजन के बेटे शुभम के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिये गांव से पिकअप में गए थे। पिकअप में 37 लोग सवार थे। जिनमें से 18 लोग गंभीर घायल हुए थे। दस की मौत हुई थी। जान गंवाने वाले छह वर्षीय मासूम मयंक के शव का अंतिम संस्कार सोमवार को हो पाया। पिता मुकेश के परदेश से लौटने के बाद यमुना घाट उरौली में अंतिम संस्कार हु...