गुमला, मार्च 2 -- सिसई। होली व रमजान पर्व को लेकर सिसई थाना परिसर में सीओअशोक बड़ाइक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक के बाद पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि और समिति सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं, इसलिए शांति व सौहार्द बनाए रखें। अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी सूचना को तुरंत प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की गई। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, बीडीओ रमेश कुमार यादव, थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.