गुमला, फरवरी 28 -- गुमला। जिले के सिसई थाना क्षेत्र के कुलंगकेरी पतराटोली गांव निवासी 17 वर्षीय युवक इंदेश उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार रात्रि की है। घटना की सूचना पर शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन करते हुए ग्रामीणों की मदद से शव को फांसी के फंदे से उतारा। और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी देते ग्रामीण झरिया उरांव ने बताया कि गांव में शादी समारोह चल रहा था। जिसमें इंदेश उरांव भी शामिल था। रात में कब समारोह स्थल से चला गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी किसी को भी नहीं चली। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने पेड़ में।लटका हुआ इंदेश उरांव का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस और उसके परिजनों को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.