गुमला, दिसम्बर 26 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र के कुदरा मोड़ के समीप शुक्रवार अपराहन में स्कूटी और बाइक की सीधी भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर कर दिया। घायलों की पहचान मुरगु गांव निवासी विमल बारला (20 वर्ष) और सिसई निवासी विशाल बैठा (19 वर्ष) के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में आ रहे थे। सड़क चौड़ी होने के बावजूद दोनों चालकों ने एक-दूसरे को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सड़क से उठाया और ऑटो के माध्यम स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.