गुमला, अप्रैल 13 -- सिसई प्रतिनिधि । सिसई प्रखंड में विहिप-बजरंग दल की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समिति विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया और सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रखंड स्तर पर 30 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया।साथ ही प्रखंड में समिति के पुनर्गठन को लेकर आगामी बैठक करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया।मौके पर विभाग मंत्री केशव चंद्र शाय, जिला मंत्री मनीष बाबू, लोहरदगा जिला संगठन मंत्री कार्तिक विश्वकर्मा, प्रखंड मंत्री श्याम किशोर साहू, संयोजक सौरव ताम्रकार, सुरक्षा प्रमुख नागेश्वर नाग, सह सुरक्षा प्रमुख संदीप साहू, सत्संग प्रमु...