गुमला, जून 21 -- सिसई। सिसई थाना क्षेत्र के डडहा गांव में शनिवार को सूखे बज्रपात की चपेट में आने से सोमरा उरांव उर्फ धोधे उरांव के एक काड़ा की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना में किसान को करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार सोमरा ने अपने हल जुताई वाले दोनों पशुओं को घर के समीप पेड़ की छांव में बांध रखा था। इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से एक पशु की मौत हो गई। किसान ने बताया कि खेती का समय नजदीक है और पशु की मौत से खेत जुताई की समस्या खड़ी हो गई है। यह भी पढ़ें- इसुआ में ठनका से भैंस की मौत उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...