गुमला, सितम्बर 3 -- सिसई। सरस्वती शिशु मंदिर सिसई में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री राधाकृष्ण रूप सजा प्रतियोगिता,श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन,मटकी फोड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुति दी,जिसे देखकर अभिभावक और दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन की प्रस्तुति ने भावुक कर दिया। वहीं मटकी फोड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने धर्म की स्थापना और समाज को सत्य व सदाचार का संदेश दिया। उनके आदर्शों को बच्चों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन किए जाते हैं। यह भी पढ़ें- राधा-कृष्ण की लीलाओं का बच्चों ने किया मंचन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभ...