गुमला, जून 11 -- सिसई, प्रतिनिधि । सिसई थाना क्षेत्र के कुम्हार मोड़ स्थित मेन रोड पर बुधवार रात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर से करीब तीन लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।पीड़िता प्रिया रंजन टोप्पो ने सिसई थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह बुधवार रात अपने मायके गई हुई थीं। इसी दौरान देर रात लगभग एक बजे चोरों ने ग्रिल और दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरे में रखे बैग व बेड को खंगालकर सोने के दो कान के टॉप्स, एक सोने की चेन, चांदी के दो पायल और बेड के नीचे रखे 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर सिसई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़िता ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी पुलिस को सौंपा है,...