गुमला, मार्च 18 -- सिसई प्रतिनिधि। ईद, सरहुल व रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण संचालन को लेकर बुधवार को सिसई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी नीरज कुमार ने की।बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारियों ने प्रखंडवासियों से आपसी सौहार्द्र, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए मर्यादा और हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाएं। साथ ही अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की सलाह दी गई।पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासन व पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रही है। शांति समिति के सदस्यों ने भी निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप त्योहार मनाने पर सहमति जताई। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.