गुमला, अप्रैल 20 -- सिसई, प्रतिनिधि । छारदा रोड में नवनिर्मित अंबिकेश्वर शिव मंदिर में तीन दिनी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ सोमवार को पूर्ण हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान पूरे होने श्रीश्री 108 अंबिकेश्वर शिव मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये। सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती रही।इससे पूर्व मुख्य पुजारी सूर्यनारायण पाठक के नेतृत्व में वेदी पूजन,महाआहुति, प्राण प्रतिष्ठा, महा रुद्राभिषेक, हवन पूर्णाहुति और प्रदोष काल में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। संध्या में आकर्षक गंगा आरती और हरि नाम संकीर्तन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। तीनों दिन चाईबासा,रनिया और बरगांव की कीर्तन मंडलियों द्वारा अखंड हरिकीर्तन किया गया। यह भी पढ़ें- डूडीया में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धा...