गुमला, मार्च 16 -- सिसई। अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन कमेटी सिसई के तत्वावधान में 21 मार्च को प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी। कमेटी के प्रवक्ता महमूद आलम अंसारी ने बताया कि सिसई में नमाज दो स्थानों पर अदा की जाएगी। पहली नमाज जामा मस्जिद सिसई में सुबह आठ बजे हजरत मौलाना मोहम्मद जुलकरनैन की अगुवाई में अदा होगी, जबकि दूसरी नमाज सिसई ईदगाह में सुबह नौ बजे मुफ्ती राशिद कमाल कासमी अदा कराएंगे। उन्होंने बताया कि उसी दिन आदिवासी समाज का प्रकृति पर्व सरहुल भी मनाया जाएगा। इसे लेकर शेख भिखारी चौक सिसई में अंजुमन की ओर से पानी और चना की व्यवस्था की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...