गुमला, अगस्त 20 -- सिसई। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की बैठक 22 अगस्त को सिसई रोड स्थित उमंग गेस्ट हाउस में होगी। बैठक में संगठन के विस्तार, प्रखंड कमेटी और पंचायत स्तरीय समितियों के गठन समेत अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें गुमला जिला के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और सिसई प्रखंड क्षेत्र के जेएलकेएम कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर रणनीति तय की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...