गुमला, नवम्बर 18 -- सिसई, प्रतिनिधि । झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को रंजीत नारायण सिंह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में भगवान बिरसा मुंडा,सिद्धू-कान्हू और फूलो-झानो की वीर गाथाओं को दर्शाया गया। यह झांकी विद्यालय परिसर से शुरू होकर मेन रोड होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने कहा कि आदिवासी समाज देश का गौरवशाली समुदाय है । इसके उत्थान के लिए बिरसा मुंडा जैसे महानायक से प्रेरणा लेकर निरंतर प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज का विकास ही देश के विकास का आधार है, इसी सम्मान के लिए केंद्र सरकार ने बिरसा मुंडा जयंती को...