गुमला, मई 9 -- सिसई। सिसई थाना क्षेत्र से जुड़े चोरी के एक पुराने मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी मो. दानिश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मो. दानिश पर भरनो थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में चोरी की घटना को अंजाम देने का आरोप है। घटना के बाद से वह लगातार फरार था। कोर्ट द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद वह उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी मामले के फरार आरोपी के घर पर चिपकाया इस्तेहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...