गुमला, मार्च 20 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र के छारदा रोड में शुक्रवार को चंगाई सभा को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों और कुछ संगठनों के सदस्यों ने गुमला से आई पांच महिलाओं को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि ये महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को एक चंगाई सभा में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रही थीं। जानकारी के अनुसार उक्त महिलाएं कुम्हार मोड़ से माघी रोड होते हुए छारदा रोड क्षेत्र में पहुंचीं और कई घरों में जाकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें सभा में शामिल होने के लिए कहा गया। जिससे क्षेत्र में चर्चा और असंतोष की स्थिति बन गई। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे और महिलाओं को सिसई थाना पुलिस को सौंप दिया। हिरासत में ली गई महिलाओं की पहचान रौमिला ...