गुमला, अप्रैल 24 -- सिसई । सिसई थाना क्षेत्र के नगर ठेठईटांगर गांव में गुरुवार दोपहर एक हादसे में 20 वर्षीय युवती की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान मुड़वारी उरांव की पुत्री रानी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रानी कुमारी दोपहर करीब 12 बजे घर से लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित कुएं पर नहाने के लिए गई थी। वह कुएं से पानी निकाल रही थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरी। कुएं में अधिक पानी होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी। जिससे उसकी मौत हो गई।घटना यह भी पढ़ें- नैनीजोर बिहार घाट पर गंगा में डूबने से युवक की मौत की सूचना मिलते ही सिसई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है। यह भी प...