गुमला, दिसम्बर 17 -- सिसई, प्रतिनिधि। पेंशनर महासंघ के आह्वान पर बुधवार को सिसई प्रखंड के पेंशनरों ने मुख्यालय में रैली निकाल कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। रैली प्रखंड क्षेत्र से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंची। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम पर बीडीओ और सीओ को ज्ञापन सौंपा गया। पेंशनर संघ के प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र नाथ अधिकारी ने बताया कि महासंघ के निर्देश पर पेंशनरों ने एकजुट होकर 11 सूत्री मांगें रखीं। प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, बुजुर्ग महिला-पुरुष पेंशनरों एवं फैमिली पेंशनरों के लिए सरल चिकित्सा सुविधा, पेंशन राशिकरण की जबरन वसूली अवधि को 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष करना, संसदीय समिति की अनुशंसा के अनुसार अतिरिक्त पेंशन देना तथा रेल भाड़े में छूट सहित स...