गुमला, जुलाई 13 -- गुमला, प्रतिनिधि । एलाइट क्रिकेट एकेडमी सिसई के तत्वावधान में आयोजित पांच मैचों की क्रिकेट श्रृंखला में एलाइट क्रिकेट क्लब सिसई ने बिहार के समस्तीपुर की टेक्नो क्रिकेट क्लब को 4-1 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। सिसई स्थित ललित उरांव मेमोरियल स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में एलाइट सीसी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा।श्रृंखला में एलाइट सीसी के गेंदबाज रमीज अंसारी ने सर्वाधिक 15 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का सम्मान हासिल किया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले एलाइट सीसी के शम्स अंसारी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।सोमवार को आयोजित समापन समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। एलाइट टीम के प्रशिक्षक अंकित वर्मा...