गुमला, मार्च 30 -- गुमला, संवाददाता । सिसई थाना क्षेत्र के सकरौली निवासी विकास साहू ने एसपी हारिश बिन जमां को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने अपने दुकान में हुई आगजनी की घटना को साजिश बताते हुए अपने ही रिश्तेदारों पर संदेह जताया है। दिए गए ज्ञापन में विकास ने बताया कि 27 मार्च की शाम वह गुरूगांव महुआडीपा स्थित अपने दुकान को बंद कर अपने गांव लौट आया था। अगले दिन उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचने पर देखा कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका है। इस घटना में करीब 200 बोरा धान,चावल, मडुआ समेत अन्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो ग। जिससे उसे लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विकास ने आरोप लगाया है कि इस घटना के पीछे पारिवारिक रंजिश हो सकती है। उसने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसके पिता सहित तीन लोगों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.