गुमला, मई 2 -- सिसई। प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना रोड पर खराब ट्रांसफार्मर के स्थान पर शनिवार को 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। सिसई विधायक जिग्गा सुसारण होरो की पहल पर दो दिनों के भीतर यह कार्य पूरा हुआ। इसका उद्घाटन जेएमएम नेता मो.उमर फारूक अंसारी व पंचायत समिति सदस्य जाकिर अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मो. अंसारी ने बताया कि बढ़ती गर्मी और ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई। नया ट्रांसफार्मर लगने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों में खुशी है। मौके पर कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...