गुमला, जनवरी 9 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई प्रखंड के पूसो थाना क्षेत्र के लरंगो पंचायत स्थित महादेव टोंगरी में मंदिर निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद शुक्रवार को आपसी सहमति से समाप्त हो गया। पिछले दिनों इस मुद्दे पर ग्रामीणों के बीच मतभेद उभर आए थे। जिसके बाद पांच जनवरी को सीओ अशोक बड़ाइक को आवेदन दिया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार को अंचल कार्यालय में दोनों पक्षों को बुलाकर बैठक आयोजित की गई।बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पाहन-पुजार तथा हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंचल कार्यालय में दोनों पक्षों ने बारी-बारी से अपनी बातें रखीं। जिसके बाद आपसी संवाद से मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो गया। मौके पर पंचायत के मुखिया सुफल उरांव ने कहा कि सरना और सनातनी समाज सदियों से एक हैं। पूजा-पाठ और संस्कृति समान है और गांव में मंदिर निर्माण को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.