अल्मोड़ा, नवम्बर 9 -- अल्मोड़ा। सिविल सोयम वन प्रभाग अब जीआईएस सेल शुरू करेगा। शनिवार को डीएफओ सिविल सोयम प्रदीप धौलाखंडी के निर्देशन में सिविल जीआईएस आधारित वन योजना पर कार्यशाला हुई। इसमें हाइड्रोलॉजिस्ट, सलाहकार यूकॉस्ट व विजिटिंग प्रोफेसर एसएसजे विवि प्रो. जीवन सिंह रावत की ओर से प्रतिभागियों को व्यवहारिक अनुभव प्रदान किया गया। यहां मानखंड विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र जोशी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...