जहानाबाद, मार्च 29 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता।प्रखंड के टेहटा स्थित सुखदेव प्रसाद वर्मा इंटर हाई की छात्रा राधा कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा जारी रिजल्ट में उसे जिले में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। 96.41% अंक लाकर जिला टॉप 10 में उसे दूसरी जगह पर मिली है। इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। रिश्तेदार के लोग फोन पर बधाई दे रहे हैं तो पड़ोसी लोग भी मिलने आ रहे हैं। राधा के पिता किसान हैं और माता गृहिणी। राधा घर के कामकाज के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देती थी। नियमित स्कूल जाने के साथ ऑनलाइन क्लास का भी सहारा लिया था। राधा ने बताया कि उसकी इच्छा सिविल सेवा में जाने की है। फोटो- 29 मार्च जेहाना- 18 कैप्शन- राधारानी कुमारी, जिला का सेकेंड टॉपर को सम्मानित करते लोग।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.