कोडरमा, मार्च 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता । संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया की बेटी श्रुति मोदी ने 569वीं रैंक हासिल कर जिले और अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर उनसे मुलाकात कर उन्हें पुस्तक भेंट कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। उपस्थित लोगों ने श्रुति की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान श्रुति मोदी ने यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और सही रणनीति के साथ निरंतर मेहनत की जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि तैया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.