नई दिल्ली, मार्च 6 -- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीईसी) 2025 का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। इस वर्ष विभिन्न अखिल भारतीय और केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 958 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है, जिनमें 659 पुरुष और 299 महिलाएं शामिल हैं। शीर्ष पांच सफल उम्मीदवारों में एक महिला और चार पुरुष हैं। वहीं शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 11 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं। इस वर्ष की परीक्षा में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने चिकित्सा विज्ञान को वैकल्पिक विषय के रूप में चुनकर परीक्षा उत्तीर्ण की। अग्निहोत्री ने एम्स, जोधपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम रहीं जिन्होंने अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई से इलेक्ट्रिकल एवं इले...