रांची, दिसम्बर 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। निर्मला कॉलेज में करियर काउंसिलिंग और प्लेसमेंट सेल की ओर से बुधवार को-सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कैसे करें, विषय पर संगोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम और वोकेशनल पाठ्यक्रमों की 160 छात्राओं ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञ निशी मिश्रा, श्रेया आनंद, सिद्धार्थ, नेहा सिंह, मनाली सिन्हा और शामिनी झा ने छात्राओं को सिविल सेवाओं के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए तैयारी शुरू करने के सही समय के बारे में भी सुझाव दिए। मौके पर डॉ अफरीनुल हक खान, डॉ शोमा तिर्की डॉ अनुभूति सिंह, डॉ श्रीरूपा रॉय, डॉ पिंकी पांडेय व शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...