वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी। बीएचयू के डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र के अंतर्गत सिविल सेवा के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रवेश परीक्षा पांच अप्रैल को होगी। कोचिंग में अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जाएगा। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक विवि परिसर के न्यू लेक्चर थिएटर ˈकॉम्प्‍लेक्‍स में होगी। परीक्षार्थियों को परिचय पत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो और परिचय पत्र के साथ सुबह 9.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...