गढ़वा, जून 1 -- रमना। झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से शनिवार को इंटर विज्ञान का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। जोगिराल मध्य विद्यालय के पारा शिक्षक रामनाथ साह का पुत्र रोहित गुप्ता ने 445 अंक से साथ प्रखंड में पहला और जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। रोहित ने गणित विषय में सर्वाधिक 99 अंक प्राप्त किया है। रामनाथ साह व रुक्मिणी देवी के चार संतानों में सबसे छोटे रोहित ने इस सफलता के श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। रोहित ने बताया कि वह इंजीनियरिंग के रास्ते सिविल सेवा में जाकर देश सेवा करना चाहता है। जमा दो उच्च विद्यालय रमना का मेधावी छात्र रोहित को समाज सेवा करना और क्रिकेट खेलना काफी पसंद है। रोहित के इस सफलता से गांव में जश्न का माहौल है। साथ ही शुभचिंतकों की ओर से बधाई देने का सिलसिला जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...