सिविल सेवा के बैकलॉग 52 पदों पर होगी नियुक्ति
रांची, मार्च 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा के बैकलॉग के 52 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन जारी कर दिया है। सिविल सेवा (बैकलॉग) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के 45 और सिविल सेवा (बैकलॉग) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए सात पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया है। 45 पदों के लिए 21 मार्च से छह अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन लिये जाएंगे। आठ अप्रैल तक शुल्क जमा किये जा सकेंगे और 10 मई को इसकी प्रारंभिक परीक्षा होगी। वहीं, सात पदों के लिए 23 मार्च से नौ अप्रैल तक आवेदन लिये जाएंगे। 11 अप्रैल तक शुल्क जमा हो सकेंगे और 17 मई को प्रारंभिक परीक्षा होगी। 45 पदों में उपसहार्ता के 36, सहायक निबंधक के दो और झारखंड शिक्षा सेवा श्रेणी टू के सात पदों पर नियुक्ति होनी है। वहीं, सात पदों में राज्य कर पदाधिकारी की नियुक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.