दुमका, अप्रैल 25 -- दुमका, प्रतिनिधि।एसपी कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को दिशा देने हेतु एक विशेष प्रेरणादायक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दिल्ली स्थित कल्पवृक्ष आईएएस कोचिंग सेंटर के निदेशक दुर्गेश नंदन थे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक विचारों और अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों को सिविल सेवा की तैयारी के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकों एवं मुख्य अतिथि ने संयुक्त रूप से भाग लिया। स्वागत भाषण में उन्होंने नंदन के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभवों की सराहना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। अपने संबोधन में दुर्गेश नंदन ने विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्ष...