पीलीभीत, मार्च 7 -- पीलीभीत। शहर की राजीव कालोनी निवासी दिवंगत जवाहर सिंह यादव की बेटी प्रियंका यादव ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद में गौरव हासिल किया है। उसने 206वी रैंक पाई है। घर की बिटिया की कामयाबी पर परिवार में खुशी का माहौल है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा 2025 का परिणाम जारी हो गया है। इसमें पीलीभीत शहर से सटे राजीव कॉलोनी निवासी दिवंगत जवाहर सिंह यादव की बेटी प्रियंका यादव ने एक बार फिर से सफलता पाई है। प्रियंका ने 206वीं रैंक हासिल की। वर्ष 2023 में प्रियंका की यूपीएससी में 385 रैंक होने के बाद वह आईआरएस बनी थीं। इस बार 206वी रैंक हासिल कर प्रियंका यादव ने अपनी आईएएस की सीट पक्की कर ली। प्रियंका यादव की प्रारंभिक शिक्षा शहर के लाइंस बाल विद्या मंदिर पीलीभीत में हुई थी। प्रियंका यादव के पिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.