सिविल सर्विसेज फुटबॉल ट्रायल में अधिकारियों-कर्मियों ने दिखाया दमखम
उन्नाव, अगस्त 25 -- उन्नाव, संवाददाता। राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज फुटबॉल टीम का दो दिवसीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों ने 45 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रतिभाग किया। दोनों आयु वर्गों में करीब 45 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। पीड़ी नगर स्थित सेंटलॉरेंस स्कूल में पहले दिन 24 अगस्त को खिलाड़ियों का फिजिकल व स्किल ट्रायल कराया गया। इसमें खिलाड़ियों की फिटनेस, फुटबॉल कौशल, गेंद पर नियंत्रण, पासिंग, ड्रिब्लिंग और अन्य तकनीकी क्षमताओं का परीक्षण किया गया। इसके बाद 25 अगस्त को खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन का आकलन करने के लिए आपसी मैच कराए गए। यह भी पढ़ें- सिविल सर्विसेज ट्रायल्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम चयन ट्रायल में जिले के पूर्व जिलाधिकारी गौरांग राठी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.