सिविल सर्विसेज पॉवरलिफ्टिंग में दम दिखाएंगे मनीष
कानपुर, अगस्त 26 -- कानपुर। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 24 और 25 अगस्त को गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों से करीब 48 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश के मनीष मिश्रा ने 120 किग्रा भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 535 किलोग्राम वजन उठाया और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन पक्का किया। दिसंबर में होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में मनीष लगातार चौथी बार उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मनीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच राहुल कुमार शुक्ला को दिया। यह भी पढ़ें- 66 किलो भार वर्ग में प्रणय कुमार ने मारी बाजी, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित उनकी उपलब्धि पर असिस्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.