सिविल सर्विसेज चयन के लिए खिलाड़ियों से मांगे आवेदन
मऊ, जुलाई 23 -- मऊ, संवाददाता। जिला क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि खेल विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभिन्न खेलों के लिए सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद मऊ में इच्छुक खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चयन/ट्रायल का आयोजन 06 अगस्त को किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी अपना आवेदन पत्र 06 अगस्त की सुबह दस बजे तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मऊ में अथवा निर्धारित समय पर चयन स्थल पर प्रस्तुत कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, हैंडबॉल, तैराकी, टेबल टेनिस, जूडो, बॉक्सिंग, भारोत्तोलन, क्रिकेट, तीरंदाजी, वुशु तथा योगासन सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- मंडलस्तरीय सिविल सर्विसेज टीम का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.