मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- साहेबगंज। सीएचसी का शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति देखी। दवाओं के साथ सांप एव बिच्छू के काटने पर एंटी वेनम की उपलब्धता की जानकारी ली। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मेडिकल कैंप का अवलोकन किया। सीएस ने कहा कि यहां किसी दवाओं की कमी नहीं है। कमी होने पर मुहैया कराई जाएगी। बाढ़ प्रभावित इलाके में ब्लीचिंग पाउडर और चूना का छिड़काव किया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गणेश कुमार गौतम, डॉ. कुमार संजय अभिषेक, डॉ. रहमान सहित आदि थे। यह भी पढ़ें- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, राहत कार्यों को तेज करने का निर्देश यह भी पढ़ें- Gangapar News: जहरीले जीवों से रहें सावधान, सर्पदंश पर झाड़फूंक में न गंवाएं जान

हिंदी ह...